वाराणसी। रोहनिया थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने शनिवार देर रात एक बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने बिहार से यूपी में तस्करी कर लाए गए लगभग 1 क्विंटल अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस ने बताया कि डीसीएम वाहन में गांजा को 26 पैकेट में छिपाकर लाया गया था और इसकी सप्लाई पूर्वांचल के कई जिलों में की जानी थी। कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके से आरोपी संजय कुमार दुबे (निवासी – रोहतास, बिहार) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से इस धंधे में सक्रिय था और पुलिस की रडार पर था।
गिरफ्तारी शिवाय हॉस्पिटल के पास हुई, जहां वाहन की तलाशी के दौरान पूरा गांजा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसके नेटवर्क और आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है।
डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार ने बताया कि पुलिस नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चला रही है।

More Stories
थाना सिंधोरा में दुष्कर्म का मामला: दो आरोपित हिरासत में
विकास की नब्ज टटोलने काशी पहुंचे
50 हजार का इनामी गैंगस्टर STF के शिकंजे में