वाराणसी। बरसात के बाद शहर को और स्वच्छ व आकर्षक बनाने के लिए नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने शनिवार को कई घाटों और प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को तेज़ी से सफाई अभियान चलाने और सौंदर्यीकरण कार्य करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त रविदास घाट, अस्सी घाट और तुलसी घाट पहुंचे। उन्होंने बरसात के बाद जमा सिल्ट की तत्काल सफाई कराने के आदेश दिए। मुख्य अभियंता को घाटों की सफाई के लिए पूरी तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
इसके अलावा नगर आयुक्त ने वरुणापुल का भी निरीक्षण किया और पुल के सौंदर्यीकरण कार्य को जल्द शुरू करने के आदेश दिए।
विशेष स्वच्छता अभियान के तहत एयरपोर्ट रोड, हरहुआ, तरना, शिवपुर, गिलट बाजार, सर्किट हाउस, गोलघर, कचहरी, अंबेडकर पार्क, मकबूल आलम रोड, चौकाघाट, लहरतारा-फुलवरिया मार्ग, ककरमत्ता, मंडुआडीह, सुंदरपुर, नरिया, बीएचयू होते हुए रविदास घाट तक प्रमुख मार्गों की सफाई, मार्ग प्रकाश व्यवस्था, हॉर्टिकल्चर, आकर्षक गमलों से सजावट, सड़क मरम्मत और पाथवे इंटर लॉकिंग कराने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान संयुक्त नगर आयुक्त कृष्ण चंद्र, अधिशासी अभियंता एम.के. सिंह, सहायक अभियंता मिथुन कुमार समेत नगर निगम के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

More Stories
थाना सिंधोरा में दुष्कर्म का मामला: दो आरोपित हिरासत में
विकास की नब्ज टटोलने काशी पहुंचे
50 हजार का इनामी गैंगस्टर STF के शिकंजे में