वाराणसी में नेट और डिश के तार हटाने का अभियान, मंडलायुक्त ने दिए सख्त निर्देश

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित वाराणसी आगमन को ध्यान में रखते हुए मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने सभी विभागों की बैठक आयोजित की। बैठक में निर्देश दिया गया कि प्रधानमंत्री के रूट पर लगे विद्युत खंभों से लटकते सभी नेट और डिश के तारों को नगर निगम व विद्युत विभाग मिलकर सघन अभियान चलाकर काटकर हटाएं।

मंडलायुक्त ने कहा कि इससे पहले नगर निगम ने संबंधित डिश और नेट सेवा प्रदाता कंपनियों को अपने केबिल सुव्यवस्थित करने के लिए सचेत किया था, लेकिन अब कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में यदि इन तारों से किसी प्रकार की असुविधा होती है, तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित सेवा प्रदाता कंपनियों की होगी।

बैठक में लोक निर्माण विभाग, जल कल विभाग, नगर निगम और विद्युत विभाग को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। आदेश है कि प्रधानमंत्री के दौरे से पहले सभी मुख्य मार्गों को तारों से पूरी तरह व्यवस्थित और सुरक्षित किया जाए।

About The Author

Share the News