वाराणसी। विश्वप्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट की गंगा आरती इस बार चंद्रग्रहण के चलते दिन में आयोजित की जाएगी। 7 सितंबर को लगने वाले चंद्र ग्रहण के कारण आरती का समय बदलकर दोपहर 12 बजे निर्धारित किया गया है।
गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्र ने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूतक काल में पूजा-अर्चना या किसी भी तरह का अनुष्ठान वर्जित होता है। इसलिए परंपरा को कायम रखते हुए आरती का समय बदला गया है। आरती पूर्ववत पारंपरिक विधि-विधान से ही सम्पन्न होगी, केवल समय में परिवर्तन होगा।
यह मौका खास है क्योंकि पिछले 34 वर्षों में यह केवल पांचवीं बार है जब दशाश्वमेध घाट पर दिन में गंगा आरती होगी। इससे पहले 28 अक्टूबर 2023, 16 जुलाई 2019, 27 जुलाई 2018 और 7 अगस्त 2017 को ग्रहण के कारण ऐसा हुआ था।
देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक इस बार शाम की बजाय दोपहर में गंगा आरती का दुर्लभ दृश्य देख सकेंगे।

More Stories
थाना सिंधोरा में दुष्कर्म का मामला: दो आरोपित हिरासत में
विकास की नब्ज टटोलने काशी पहुंचे
50 हजार का इनामी गैंगस्टर STF के शिकंजे में