काशी में तीन दिवसीय प्रवास पर मॉरीशस के प्रधानमंत्री

वाराणसी। मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम 10 सितंबर से काशी के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। वह 11 सितंबर को ताज होटल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ महत्वपूर्ण द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इसके बाद विदेश मंत्रालय की ओर से आयोजित विशेष लंच में भी दोनों नेता शामिल होंगे।

शाम को मॉरीशस प्रधानमंत्री गंगा आरती का दर्शन करेंगे और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आयोजित डिनर में भाग लेंगे। 12 सितंबर की सुबह वह काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ का पूजन-अर्चन कर दिल्ली रवाना होंगे।

विदेश मंत्रालय ने उनके कार्यक्रम में आंशिक बदलाव की जानकारी प्रशासन को दी है, जिसके अनुसार वह 10 सितंबर को बनारस पहुंचकर ताज होटल में रात्रि विश्राम करेंगे।

काशी की धरती पर यह दौरा भारत-मॉरीशस संबंधों को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

About The Author

Share the News