वाराणसी में पेड़ की टहनी गिरने से बड़ा हादसा, दो बच्चियों समेत कई लोग घायल

वाराणसी। रामनगर क्षेत्र स्थित प्रभु नारायण राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में शुक्रवार को पेड़ काटने के दौरान एक बड़ी टहनी अचानक टूटकर नीचे गिर गई। हादसे में दो बच्चियां, एक महिला और कई अन्य लोग घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टहनी गिरते ही आसपास भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। चाय की दुकानों पर बैठे और राह चलते लोग इसकी चपेट में आ गए। घायलों को पहले लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायलों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

हादसा कॉलेज की बाउंड्री के पास हुआ, जहां पेड़ काटने का काम चल रहा था। टहनी इतनी भारी थी कि गिरते ही पास की दीवार भी टूट गई। स्थानीय लोगों ने नाराज़गी जताते हुए कहा कि सुरक्षा इंतज़ाम न होना प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है।

फिलहाल पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटे हैं। डॉक्टरों ने बताया कि घायलों की हालत फिलहाल स्थिर है।

About The Author

Share the News