सिगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई – अनैतिक कार्य में लिप्त 7 महिलाएं गिरफ्तार

वाराणसी। सिगरा थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 महिलाओं को अनैतिक कार्य में लिप्त पाए जाने पर गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने यह कार्रवाई रोडवेज से लेकर इंग्लिशिया लाइन तक चल रहे गश्ती अभियान के दौरान की।

पुलिस के अनुसार, शिकायत मिल रही थी कि इस क्षेत्र में लंबे समय से अनैतिक गतिविधियों में कुछ महिलाएं शामिल हैं, जिससे आम राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही थी। इसी के मद्देनज़र सिगरा पुलिस ने गश्त के दौरान सख्ती दिखाते हुए महिलाओं को पकड़कर थाने ले जाया गया।

बताया जा रहा है कि पकड़ी गई महिलाएं आए दिन इस इलाके में सक्रिय रहती थीं। पुलिस उनकी पृष्ठभूमि की जांच कर रही है और कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

स्थानीय लोगों ने सिगरा पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कदमों से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और सामाजिक वातावरण बेहतर बनेगा।

खबर अभी जोड़ी जा रही है…

About The Author

Share the News