जिलाध्यक्ष ने सिंधोरा व्यापार मंडल की कमेटी को किया भंग

पिंडरा।
नवगठित सिंधोरा व्यापार मण्डल की कमेटी को जिला अध्यक्ष के निर्देश पर गुरुवार को भंग कर तीन सदस्यों की कमेटी गठित की गई जो नई व्यापार मंडल का गठन करेगी।
सिंधोरा के व्यापारियों द्वारा नई कमेटी के बाबत शिकायत पर जांच करने पहुँचे जिला उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रामकृष्ण श्रीवास्तव ने व्यापारियों से वार्ता पश्चात जिले के पदाधिकारियों के निर्देशों के विपरीत जाकर नई कमेटी के गठन होने पर उक्त कमेटी को भंग कर दिया और नई व्यापार मंडल के गठन के लिए जिला उपाध्यक्ष रमाकांत जायसवाल, पूर्व ग्राम प्रधान गुलाम मुहम्मद व पूर्व अध्यक्ष महेंद्र जायसवाल को नामित किया। जो हफ्ते भर में नई कमेटी गठित करेगी। इस दौरान सिंधोरा में गहमा गहमी का माहौल रहा।
बैठक के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल सेठ, जिला महामंत्री नंदलाल जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष रमाकांत जायसवाल, पूर्व ग्राम प्रधान गुलाम मुहम्मद व सोनू मोदनवाल समेत अनेक व्यापारी रहे।

About The Author

Share the News