कार से भिड़े बाइक सवार, तीनों की हालत गम्भीर

पिंडरा।फूलपुर थाना क्षेत्र के ताड़ी बाजार में शुक्रवार की रात्रि में एक कार से बाइक सवार भिड़ गए। जिससे तीनों बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गए। ग्रामीणों के मुताबिक तीनो नशे में द्युत थे। घटना के बाद कार सवार भाग निकले।
बताते हैं कि क्षेत्र के नेवादा निवासी व सैलून संचालक सलमान 30 वर्ष, मकसूदनपट्टी निवासी राधेश्याम उर्फ मोनू स्वर्णकार 28 वर्ष तथा राजन 29 वर्ष एक ही बाइक से नेवादा की तरफ से कुआर आ रहे थे। तभी बाबतपुर जमालापुर मार्ग ताड़ी बाजार में सामने से आ रही कार से बाइक सवार जा भिड़े। जिससे तीनो को हाथ, पैर व सिर में गम्भीर चोटे आई। गंभीरावस्था में स्थानीय लोगो ने एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घटना के बाद तीनों काफी देर तक तड़पड़ाते रहे।

About The Author

Share the News