आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के मामले में एक गिरफ्तार

पिंडरा। थाना सिंधोरा द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम मरूई से आत्महत्या के लिए उकसाने पर जयहिन्द पाल पुत्र धर्मराज पाल, ग्राम मरुई, थाना सिंधोरा, वाराणसी को गिरफ्तार कर कार्यवाही करते हुए जेल भेजा।
जानकारी के अनुसार मरुई निवासी जयहिंद पाल और मृतका दोनों एक ही गांव के निवासी थे। उनके बीच प्रेम संबंध था तथा वे लगभग एक वर्ष से आपस में बातचीत कर रहे थे। जय हिंद पाल द्वारा विवाह से इनकार किए जाने व जय हिंद के विवाह हेतु अन्य स्थान पर लड़की देखने जाने की बात सुनकर, मृतका ने आहत होकर 22.जून.2025 को अभियुक्त के घर जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी । मृतका के पिता के तहरीर पर थाना सिंधोरा पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किया था। आज शनिवार को सिंधोरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर जय हिंद पाल को जेल भेजा।

About The Author

Share the News