सेवा देने से इनकार करने पर पुलिस ने काटा व्यापारी के वाहन का चालान

पिंडरा।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष रामजियावन गुप्ता ने पुलिस के ऊपर उत्पीड़न करने व जबरन भारी भरकम चालान काटने का आरोप लगाते हुए डीसीपी गोमती जोन को शिकायत दर्ज कराई।
डीसीपी को दिए शिकायती पत्र में ताड़ी निवासी रामजियावन गुप्ता ने आरोप लगाया कि 26 जून को रात्रि 9 बजे बाबतपुर चौकी पर तैनात एक दरोगा द्वारा उनके चार पहिया वाहन से मंगारी जाने के लिए दबाव बनाया और इनकार करने पर आम लोगों के बीच अपमानित करने के साथ मेरे वाहन का 3913 रुपये का भारी भरकम चालान काट दिया। व्यापारी नेता ने उक्त दरोगा के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की ।

About The Author

Share the News