बड़ागांव मंगलवार को बड़ागांव पुलिस ने ग्राम कूड़ी के पास से दो शातिर मोबाइल चोरों महफूज (25) और सिकंदर (19) को गिरफ्तार किया। इनके पास से चोरी के 5 मोबाइल, एक आधार कार्ड और 1000 रुपये बरामद हुए। पूछताछ में दोनों ने बकरी और मोबाइल चोरी की घटनाओं को कबूल किया। महफूज पर हत्या के प्रयास सहित कई मुकदमे दर्ज हैं, जबकि सिकंदर पर भी चोरी के मामले चल रहे हैं।

More Stories
कांशीराम जयंती पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 486 लोगों ने कराया पंजीकरण
UPRSL: वाराणसी जोन ग्रामीण खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कई जिलों ने जीते खिताब
नाले से गैस निकालने के प्रदर्शन पर पुलिस की सख्ती, सिलेंडर जब्त