पिंडरा।तहसील पिंडरा के प्रांगण में मंगलवार को तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ता बुद्धि शुद्धि यज्ञ करेंगे।
विगत 20 दिनों से एसडीएम और एसडीएम न्यायिक के स्थानांतरण के लिए अधिवक्ता हड़ताल पर है और जिलाधिकारी द्वारा कोई निर्णय न लेने पर मंगलवार को सुबह तहसील परिसर में बुद्धि शुद्धि यज्ञ कर अपना आक्रोश व्यक्त करेंगे।
महामंत्री सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि सुबह साढ़े 10 बजे यज्ञ का आयोजन होगा। जिसमे सभी अधिवक्ता विरोध स्वरूप प्रशासन की चिर निद्रा तोड़ने के लिए आहुति देंगे । जिससे प्रशासन को बुद्धि आये और भ्रष्ट एसडीएम पिंडरा व एसडीएम न्यायिक को अबिलम्ब स्थानांतरण करे।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा