छात्र टैबलेट का सही प्रयोग करें- बीडीओ
पिंडरा।
गीता प्राइवेट आईटीआई खालिसपुर में सोमवार को प्रदेश सरकार की तरफ से 40 छात्रो को स्वामी विवेकानंद सशक्तिकरण अभियान के तहत टैबलेट का वितरण किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि बीडीओ पिंडरा डॉ0 छोटेलाल तिवारी , विशिष्ट अतिथि एडीओ एसटी कैलाश यादव रहे। टैबलेट वितरण के दौरान अतिथिद्वय द्वारा छात्रों से टैबलेट के सही दिशा में रोजगारपरक उद्देश्य से प्रयोग कर प्रतिस्पर्धा के दौर में शामिल होने का आह्वान किया।
वही टैबलेट मिलने पर छात्रों के चेहरे पर खुशी दिखी।
इस दौरान संस्थान के प्रबंधक सरोज कुमार चौबे , नंदन चौबे, सेक्रेटरी अजय कुमार भारती, जितेंद्र पटेल, कविंद्र पटेल, सुजीत पाल, मनीषा कुमारी रही।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा