पिंडरा।फूलपुर पुलिस ने अवैध खनन में लगे दो डम्फर को बिना नम्बर प्लेट के पकड़े जाने पर सीज कर दिया। पकड़े गए डम्फर को छुड़ाने के लिए कई नेताओ ने पुलिस पर दबाव भी बनाया।
शुक्रवार को रात में जौनपुर से पिंडरा की तरफ जा रही डम्फर को चेकिंग के लिए औद्योगिक क्षेत्र इंचार्ज दिनेश त्रिपाठी ने रोका तो भगाने लगा। जिसपर पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस जांच में मिट्टी से भरे दोनो डम्फर बिना नम्बर प्लेट मिलने पर सीज की कार्रवाई की।

More Stories
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा
थाना सिंधोरा में दुष्कर्म का मामला: दो आरोपित हिरासत में
विकास की नब्ज टटोलने काशी पहुंचे