पिंडरा।
पिंडरा क्षेत्र में चक्रवाती तूफान आने के 6 दिन बाद भी विद्युतापूर्ति बहाल न होने पर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। क्षेत्र के थाना ग्राम सभा के धारुपट्टी मौजे में 25 केबीए के ट्रांसफार्मर पर 440 बोल्ट का तार गिर गया था। जिसे आज तक ठीक न करने से ग्रामीणों को भीषण गर्मी के साथ शुद्ध पेयजल के साथ आम दिनचर्या बाधित है। ग्रामीण अंजनी पांडेय ने कहाकि इसकी शिकायत अधिकारियों को दे दी गई है।
वही जमापुर स्थित आगनवाड़ी केंद्र पर लगे मीटर बोर्ड कनेक्शन सहित भवन के बगल में हफ्ते भर से गिरा है । सूचना के बावजूद अभी तक विद्युत प्रवाहित हो रहे मीटर बोर्ड के न हटाने अनहोनी की आशंका बनी हुई है।
इस बाबत एसडीओ पिंडरा ने कहाकि जानकारी है, शनिवार को शाम तक बहाल कर दी जाएगी।

More Stories
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा
थाना सिंधोरा में दुष्कर्म का मामला: दो आरोपित हिरासत में
विकास की नब्ज टटोलने काशी पहुंचे