मछलीशहर,आज मछलीशहर स्थित पराहित गाँव मे स्व०नागेश्वर प्रसाद सरोज पूर्व( अध्यापक)व स्व० जयराजी देबी की मूर्ति की स्थापना एक भव्य मन्दिर का रूप देने का कार्य उनके सुपुत्र के रूप मे जन्मे रमाकान्त सरोज,प्रमोद कुमार सरोज ( एस डी एम),बिनोद कुमार सरोज ,प्रधान/प्रधानाध्यापक/ज़िलाध्यक्ष-अनु०जाति कांग्रेस पार्टी ,जौनपुर के सौजन्य से किया गया। विगत दिनों से चल रहा गीता पाठ व श्री राम चरित मानस(सुन्दर काण्ड पाठ) के पूर्णाहुति के पश्चात मुख्यअतिथि डा० राकेश मिश्र (मंगला गुरू) पूर्व बिधानसभा प्रत्याशी-मल्हनी,व सुपुत्र रमाकान्त सरोज के कर कमलो द्वारा पं०फौजदार शुक्ल जी के मंन्त्रोचारण के बीच दिब्य व विशाल मूर्ति की अनावरण की गई,जो समाज को माता-पिता व बुजुर्ग की सेवा भाव बढ़ाने को प्रेरित करेगा,इस कार्यक्रम मे जाति,धर्म,पार्टी से हटकर सिरकत करते हुए हज़ारो-हज़ार की तादात मे प्रसाद लोगों ने ग्रहण किया।
कार्यक्रम मे महिला कांग्रेस जौनपुर ज़िलाध्यक्ष-रेखा सिंह ,सोशल मीडिया महासचिव-उ०प्र अली अंसारी जी नरेन्द्र पटेल,सुरेश चौरसिया,अनिल कुमार विन्द(एडवोकेट),वरिष्ठ डा०तेज बहादुर यादव,डा०मनोज यादव,नन्हकू यादव,कृपा शंकर सरोज (डी०एम) जैस तमाम जनप्रतनिधि उपस्थित दिखे।

More Stories
जौनपुर हत्याकांड का खुलासा खुटहन पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाई जनसेवा केंद्र संचालक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
शौचालय के पास खड़े कबाड़ वाहन बने परेशानी, लोगों में आक्रोश
जौनपुर में पुलिस मुठभेड़: मोलानापुर फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी करण चौहान गोली लगने से गिरफ्तार