पिंडरा।प्राथमिक विद्यालय मंगारी प्रथम तथा कंपोजिट विद्यालय मंगारी के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को नो बैग डे के दिवस पर किया गया। जिसमे प्राथमिक विद्यालय मंगारी प्रथम के बच्चे प्रथम तथा कंपोजिट विद्यालय के बच्चे दूसरे स्थान पर रहे । प्रतियोगिता के अंत मे बच्चों को मेडल देकर के पुरस्कृत किया गया। इस दौरान कम्पोजिट के प्रधानाध्यापक अवधेश सिंह, प्राथमिक के प्रधानाध्यापक अजय कुमार राय, शिक्षक प्रमोद शिक्षक राजेश कुमार मौर्य, कृपाशंकर पटेल, शिवआत्मा दुबे , रीता रानी उपस्थित रहे।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ
15 हजार करोड़ के जीएसटी घोटाले का आरोपी गिरफ्तार