बदायूं में खेत से लौट रही 55 साल की महिला पर दो सांडों ने किया हमला, मौके पर मौत~~~~
बदायूं में खेत से घर लौट रही महिला को रविवार रात सांडों ने पटककर मार डाला। हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं पुलिस महिला के शव के पोस्टमार्टम की तैयारी में है।
घटना थाना जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव दांदरा की है। यहां रहने वाले सुखराम की 55 वर्षीय पत्नी शांति रविवार की रात अपने घर के नजदीक के खेत से घर वापस लौट रही थीं। तभी रास्ते मे दो सांड आपस में लड़ रहे थे। शांति को देख सांडों ने उन पर हमला बोल दिया और उन्हें उठा-उठाकर पटका। शोर सुनकर गांव के लोग मौके पर लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और सांडों को वहां से भगाया। इसके बाद परिजन उन्हें गंभीर हालत में डाक्टर के पास ले गए। यहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि महिला शांति अपने खेत में मक्का की बुवाई कराके बापस घर लौट रही थी।

More Stories
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्ती: लक्ष्य पूरा न होने पर होगी कार्रवाई – जिलाधिकारी
काशी में स्वच्छता की कमान महिलाओं के हाथ, होम कंपोस्टिंग से बनीं बदलाव की मिसाल
ग्रामीण प्रतिभाओं का दम: वाराणसी में जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिता में 12 संसदीय क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर