फतेहपुर जिले में जाफरगंज थाना क्षेत्र के रावतपुर नहर पुल के समीप रविवार की रात दो बाइकों में टक्कर हो गई। जिससे एक बाइक में सवार कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के कमरापुर निवासी देशराज पाल (55), उसका छोटा भाई देव कुमार पाल (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी बाइक में सवार ललौली थाना क्षेत्र के सिधांव निवासी नितिन अवस्थी (22) तथा लक्ष्मीकांत अवस्थी (30) घायल हो गए।
चारों को सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सक ने देशराज को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल देव कुमार, नितिन अवस्थी की हालत चिंताजनक देख कानपुर रेफर कर दिया गया। जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

More Stories
कांशीराम जयंती पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 486 लोगों ने कराया पंजीकरण
UPRSL: वाराणसी जोन ग्रामीण खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कई जिलों ने जीते खिताब
नाले से गैस निकालने के प्रदर्शन पर पुलिस की सख्ती, सिलेंडर जब्त