संविधान बचाना हम सभी पीडीए के लोगों का दायित्व– सांसद प्रिया सरोज

पिंडरा।
पिंडरा विधान सभा क्षेत्र के तीन स्थानों पर रविवार को पीडीए जनचर्चा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसको सांसद प्रिया सरोज व विधायक तूफानी सरोज ने सम्बोधित किया।
क्षेत्र के छताव, सिंधोरा व पिंडरा बाजार में पीडीए जन चर्चा कार्यक्रम में सांसद प्रिया सरोज कहाकि बाबा के सम्मान के लिए हम समाजवादियों के साथ पीडीए को एक होकर भाजपा को सत्ता से हटाना होगा। पीडीए के लोगों ने यह संकल्प लिया है कि संविधान को किसी भी कीमत पर बदलने नही देंगे। वही केराकत विधायक तूफानी सरोज ने कहा कि संविधान के रहने से ही गरीबो व शोषितों को उनका हक व अधिकार मिल सकता है। जिला अध्यक्ष सुजीत यादव ने कहाकि गांव गांव में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के सम्मान में यह चौपाल हो रहा। जिसका उद्देश्य संविधान को बचाना है। अध्यक्षता विस अध्यक्ष मनोज यादव व संचालन नौशाद खां ने किया।
चौपाल को मुख्य रूप से प्रदेश सचिव कमलेश पटेल, जिला उपाध्यक्ष राजेश यादव, जिला पंचायत सदस्य सिकंदर मिश्रा, फूलचंद यादव, डा वंशलाल पटेल, डॉ विनोद भाष्कर, अवधेश पटेल, धर्मेंद्र यादव, विजय यादव, डॉ संतोष यादव, छेदी मौर्य, चंद्रजीत, दिलीप मौर्य , सत्य प्रकाश, राजू पटेल, राकेश यादव समेत सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author

Share the News