छात्र जीवन मे कष्ट उठाने पर ही मिलती है सफलता– नारद महाराज

स्कूल के वार्षिकोत्सव पर छात्रों को किया सम्बोधित।

पिंडरा।
अड़गड़ानंद महाराज के शिष्य नारद महाराज ने कहाकि छात्र को विद्या अध्ययन के दौरान कष्ट बहुत होता है लेकिन उसका परिणाम अमृत के समान होता है। मनुष्य योनि कर्म के लिए बना है। यथार्थ गीता समस्त कष्टों का निवारण करता है।
उक्त बातें रविवार को फूलपुर स्थित ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में 13 वें वार्षिकोत्सव पर छात्रों व अभिभावकों व भक्तो को सम्बोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहाकि विद्या सबसे बड़ा धन है। जो न कोई चुरा सकता है न ही बाँटा जा सकता है। उन्होंने छात्र व छात्राओ से आह्वान किया कि अपनों से बड़ो के सम्मान करें, इससे आयु, यश , कीर्ति और धन वृद्धि होती है। ईश्वर व गुरु के सानिध्य के लिए धन नही बल्कि श्रद्धा,समर्पण व भाव का होना जरूरी है।
गुरु प्रवचन के पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से शुरू हुई जो देर शाम तक चला। उसके बाद छात्रों द्वारा एक से बढ़कर एक प्रेरणात्मक और देशभक्ति गीत व नृत्य की प्रस्तुति कर वाहवाही लूटी। रामायण पर आधारित चरित्र पर अपनी प्रस्तुति कर लोगों के अंदर अध्यात्म व भाई बंधुत्व का भाव पैदा किया। बिहू व राजस्थानी नृत्य कर संस्कृति व संस्कार की प्रस्तुति कर लोगों को अंदर पुरातन संस्कृति को जागृति किया। अंत मे होली त्योहार पर आधारित गीत व नृत्य की प्रस्तुति कर पूरा माहौल होलियाना बना दिया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संचालन विद्यालय की छात्र व छात्राओ ने किया। स्वागत पूर्व ब्लॉक प्रमुख संदीप सिंह, धन्यवाद ज्ञापन प्रबंधक संजीव सिंह ने किया।

About The Author

Share the News