बड़ागांव। थानाक्षेत्र के एक गांव निवासिनी 17 वर्षीय किशोरी को गायब करने के मामले में बड़ागांव पुलिस कपसेठी थानाक्षेत्र के लोहराडीह गांव निवासी एक युवक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर किशोरी और अगवा कर्ता की तलाश कर रही है।
किशोरी के पिता द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र के अनुसार उपरोक्त गांव निवासी रवि राजभर बीते 3 फरवरी को उनकी नाबालिग पुत्री को ले भागा। काफी खोजबीन के बाद उसके पिता ने मुकदमा दर्ज कराया है।

More Stories
थाना सिंधोरा में दुष्कर्म का मामला: दो आरोपित हिरासत में
विकास की नब्ज टटोलने काशी पहुंचे
50 हजार का इनामी गैंगस्टर STF के शिकंजे में