पिंडरा।
श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में भगवान श्रीराम के मूर्ति के स्थापना के प्रथम वर्षगांठ पर ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न मंदिरों में विविध कार्यक्रम हुए। हनुमान मंदिर रामपुर में सुंदरकांड और हरिकीर्तन के साथ भगवान के पूजन का कार्यक्रम रखा गया है। सायंकाल में प्रसाद का वितरण हुआ। वही पिंडरा स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर में व्यापारियों ने स्थापना वर्ष पर भव्य पूजन व प्रसाद का वितरण किया गया। इसके अलावा फुलपुर, सिंधोरा, कुआर व कठिराव में भी पूजन हुए।

More Stories
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा
थाना सिंधोरा में दुष्कर्म का मामला: दो आरोपित हिरासत में
विकास की नब्ज टटोलने काशी पहुंचे