वाराणसी बड़ागाँव पुलिस टीम नें दुष्कर्म के आरोपी आतिश गौड़ को किया गिरफ्तार
अपहृता को सकुशल किया बरामद
अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, बड़ागांव पुलिस ने दुष्कर्म के मुकदमें में वांछित अभियुक्त आतिश गौड़ पुत्र संजय गौड़ निवासी उमरीजलाल, थाना जहाँगीरगंज, जनपद अम्बेडकर नगर को बाबतपुर तिराहे के पास से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर अपहृता को सकुशल बरामद किया गया ।
अभियुक्त आतिश गौड ने बताया कि मैं अपहृता से प्रेम करता हूँ और शादी के उद्देश्य से बहला फुसलाकर भगा ले गया था । आज उसे लेकर दिल्ली जाना चाहता था कि पकड़ लिया गया ।
बड़ागांव पुलिस ने धारा 65(1)137
भारतीय न्याय संहिता व 3/4 पाक्सो एक्ट के तहत विधिक कार्रवाई कर अभियुक्त को जेल भेजा।

More Stories
दरोगा भर्ती परीक्षा मामले पर CM योगी सख्त, पेपर सेटर्स को कड़ी चेतावनी
विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: वाराणसी में डीएम ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी
चैत्र नवरात्र पर वाराणसी में मीट-मछली की दुकानें रहेंगी बंद, नगर निगम का फैसला