फूलपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी अक्षय राजभर ने पुलिस आयुक्त वाराणसी के यहां प्रार्थना पत्र देकर यह गुहार लगाई की शिवपुर निवासी आलोक कुमार व विवेक रंजन, सूर्यप्रकाश, मनीष पटेल ये लोग मुझे झूठे मुकदमें में फसाने की धमकी दे रहे हैं और रंगदारी स्वरूप 10 लाख रूपये की मांग कर रहे हैं रुपए न देने पर जान से मरवाने की भी धमकी दिये हमने उनको पैसा देने से मना कर दिया तो विवेक रंजन, आलोक, सूर्यप्रकाश, मनीष पटेल ने अक्षय कुमार के खिलाफ आई०जी०आर०एस० पर पैसे कि लेने देन का झूठा आरोप लगाकर मेरे खिलाफ मुकदमा लिखाने कि साजिश रच रहे है। यह लोग मेरे साथ किसी भी समय कोई अप्रिय घटना कर सकते है। शंका के आधार पर हमने इन लोगो के खिलाफ थाना फूलपुर में पहले से ही प्रार्थना पत्र दिया है। लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

More Stories
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा
थाना सिंधोरा में दुष्कर्म का मामला: दो आरोपित हिरासत में
विकास की नब्ज टटोलने काशी पहुंचे