दुर्गा पूजा समिति ने ग्राम प्रधान के प्रति जाहिर की नाराजगी

पिण्डरा।
नव युवक दुर्गा पूजा समिति सिंधोरा पुरानी बाजार की बैठक शनिवार को संपन्न हुई। जिसमे आगामी नवरात्रि के लिए कार्य योजना बनाई गई। जिसमे पिछले 23 सालो से लगातार दुर्गा पूजा हर वर्ष समिति नए नए अनोखे अंदाज से महिषासुर वध की कला का प्रदर्शन करती है। उसी प्रकार इस वर्ष भी महिषासुर वध अनोखे अंदाज से दर्शनार्थियों को देखने को मिलेगा। बैठक मेंसमिति के लोगो ने ग्राम प्रधान सुजीत मौर्य को लेकर पूजा स्थल के लिए काफी नाराजगी जताई और कहाकि पिछले 10 वर्षो से ग्राम प्रधान द्वारा पूजा स्थल पर डमरू बिछवाने का वादा करते आ रहे है लेकिन पूजा स्थल पर न रोड अच्छी है, न ही लाइट की व्यवस्था है। पूजा स्थल पर बारिश में कीचड़ में से दर्शनार्थी जाते है। बैठक में समिति के सभी पदाधिकारी व सदस्य रहे। जिसमे सुरेश, शशिकांत, रोहित, पंकज, राजेश, निशांत, संजय, पवन उपस्थित रहे।

About The Author

Share the News