पिंडरा।
पिंडरा विस क्षेत्र के म सिंधोरा बाजार में भाजपा द्वारा सदस्यता अभियान विधायक डॉ अवधेश सिंह के नेतृत्व में चलाया गया। जिसमे भारतीय जनता पार्टी के नीतियो एवं सिद्धान्तों के बारे में लोगों को बताया गया।
भाजपा विधायक ने पार्टी व सरकार की नीतियों को जनता के समक्ष रखा और कहाकि सरकार ने भयमुक्त और विकासोन्मुख समाज की स्थापना किया। महिला सशक्तिकरण, आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि और पिंडरा विधानसभा में विकास की एक लंबी श्रृंखला खींची। जिसमे लोगों को रोजगार व नौकरी मिली। सदस्यता अभियान के दौरान 400 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह, जिला मंत्री फौजदार शर्मा, मंडल अध्यक्ष सरमेश सिंह, राजेश सिंह, अशोक सिंह, जब्बर राजभर, सुरेंद्र सिंह, रामप्रवेश मिश्रा , महेंद्र राजभर, फैजान शेख, केशव राजभर, महेंद्र पटेल, रोहित चौहान, उमाशंकर जायसवाल, विनोद जायसवाल , चंद्र प्रकाश राजभर पूर्व प्रधान सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
More Stories
विद्युत करेंट से घायल युवक की मौत,शोक में बरवां बाजार बंद
प्याज और सब्जी उत्पादन से किसान बढायें आय
काशी के डॉ मनोज तिवारी गोरखपुर में सम्मानित