पिंडरा।
करखियाव स्थित अमूल प्लांट में ठीकेदारी पर काम कर रही महिला ने मजदूरी देने के नाम पर शोषण व उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए बवाल काटा। बवाल की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुँच गई। घटना शनिवार की सुबह 11 बजे की बताई जाती है।
बताते हैं कि प्लान्ट में अधिकतर मजदूर दैनिक मजदूरी पर काम करते हैं। जिन्हें ठीकेदारी व्यवस्था के तहत काम कराया जाता है। शनिवार को एक महिला जब मजदूरी का पेमेंट लेने ठीकेदार के सुपरवाइजर के पास पहुची तो सुपरवाइजर ने कम मजदूरी दी जब महिला ने विरोध किया तो उसके साथ अभद्र टिप्पणी व व्यवहार किया। उसके बाद कुछ मजदूर आक्रोशित हो गए और थोड़ी देर के लिए गेट पर पहुच विरोध जताने लगे। इसी बीच प्लांट के अधिकारी पहुच मामले को संभाला। वही पीड़ित महिला को ठीकेदार द्वारा काम से हटा दिया गया। सूचना पर फूलपुर इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह व चौकी इंचार्ज के के वर्मा मजदूरों के विरोध की सूचना पर अमूल प्लांट पहुचे। ।मजदूरो को शांत कराया। वही इस बाबत प्लांट का कोई भी अधिकारी व कर्मचारी कुछ भी कहने से कतराता रहा। इस संदर्भ में इंस्पेक्टर फूलपुर प्रवीण कुमार सिंह के पूछने पर उन्होंने बताया कि अभी तक कोई प्रार्थना पत्र नहीं मिला है।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा