बड़ागांव थानाक्षेत्र के खरावन (सेवईपर) गांव में मंगलवार की रात एक जर्जर कच्चे मकान की दीवार बगल के झोपड़ी पर गिर गयी जिससे उसमें सो रहा 4 वर्षीय मासूम बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस और परिजन घायल बालक को साधोगंज स्थित नीजी हास्पीटल में उपचार के लिए भर्ती कराया है।
जानकारी के अनुसार उपरोक्त गांव निवासी जयराम का एक मिट्टी का बना हुआ घर है जो काफी दिनों से जर्जर है जिसके दीवाल के ठीक बगल में पिंटू नामक मजदूर का परिवार झोपड़ी लगा कर रहता है। घटना के समय मजदूर का 4 वर्षीय पुत्र आर्यन झोपड़ी में चारपाई पर सो रहा था अचानक मिट्टी की दीवार भरभरा कर गिर गयी और सो रहा बालक मलबे में दब गया। ग्रामीणों के अनुसार गृह स्वामी को जर्जर दीवार गिराने के लिए कई बार कहा गया लेकिन उसने नहीं गिराया यदि पहले ही दीवार गिरा दिया गया होता तो यह घटना नहीं घटती।



More Stories
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा
थाना सिंधोरा में दुष्कर्म का मामला: दो आरोपित हिरासत में
विकास की नब्ज टटोलने काशी पहुंचे