बड़ागांव-थानाक्षेत्र के स्थानीय कस्बे में स्थित जल निगम में लगे पंप का बिजली केबिल चोरी हो जाने के कारण पेयजल आपूर्ति दो दिन से ठप है। चोरी की लिखित सूचना स्थानीय थाने पर पंप चालक अनिरूद्ध ने दिया है।
जानकारी के अनुसार जल निगम में स्थित पंप हाउस से मोटर पंप तक विद्युत संचार के लिये केबिल लगाया गया है। सोमवार को मध्य रात चोर लगभग सौ मीटर लंबा केबल काटकर चुरा ले गये जिससे पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है। घटना के दुसरे दिन भी पंप चालक द्वारा सुचना देने के बाद भी अधिकारियों द्वारा केबिल नहीं उपलब्ध कराया गया जिससे आज भी हजारों लोग पेयजल के लिए परेशान हैं। क्षेत्रीय लोगों ने जल निगम के अधिकारियों से अविलंब पेयजल व्यवस्था बहाल कराये जाने की मांग की है।


More Stories
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा
थाना सिंधोरा में दुष्कर्म का मामला: दो आरोपित हिरासत में
विकास की नब्ज टटोलने काशी पहुंचे