बड़ागांव। थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी ने गांव के ही तीन युवकों के ऊपर पुत्री के अपहरण कर भाग ले जाने की मुकदमा दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि मेरी पुत्री उम्र लगभग सत्रह वर्ष जो कक्षा 12 की छात्रा है। व नित्य दिन कोचिंग सेन्टर मे कोचिंग करने जाती थी। 14.05.2024 को घर से कोचिंग करने आई व कोचिंग में 4 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक रहकर पढ़ाई की पढ़ाई समाप्ति के बाद कोचिंग सेन्टर से घर के लिए निकली परन्तु आज तक घर वापस नही आई। विगत चार दिनो से अपने सभी रिस्ते नाते दारो के यहाँ भी पता लगाया परन्तु कुछ पता नही चला सका। शिकायत ने शक के आधार पर गांव के तीन लोगों के खिलाफ नामजद लिखित तहरीर दी पुलिस ने धारा 363, 66 के तहत मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों की तलाश कर रही है।

More Stories
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्ती: लक्ष्य पूरा न होने पर होगी कार्रवाई – जिलाधिकारी
काशी में स्वच्छता की कमान महिलाओं के हाथ, होम कंपोस्टिंग से बनीं बदलाव की मिसाल
ग्रामीण प्रतिभाओं का दम: वाराणसी में जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिता में 12 संसदीय क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर