पिंडरा।मतदान प्रतिशत बढ़ाने के क्रम में मंगलवार को बीडीओ पिंडरा ने मनरेगा श्रमिको को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शपथ दिलाई।
पिंडरा विकास खण्ड के नेवादा ग्राम सभा मे आयोजित कार्यक्रम के दौरान मनरेगा श्रमिको से लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक करने के साथ बीडीओ डॉ छोटेलाल तिवारी द्वारा शपथ दिलाई गई। इसके पूर्व मनरेगा श्रमिको द्वारा गांव में रैली निकाली गई।
इस दौरान बीडीओ के अलावा एडीओ पंचायत अशोक चौबे, एडीओ सांख्यकी कैलाश यादव, ग्राम प्रधान आशा सिंह, सेक्रेटरी लालबहादुर व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुनील सिंह रहे।

More Stories
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्ती: लक्ष्य पूरा न होने पर होगी कार्रवाई – जिलाधिकारी
काशी में स्वच्छता की कमान महिलाओं के हाथ, होम कंपोस्टिंग से बनीं बदलाव की मिसाल
ग्रामीण प्रतिभाओं का दम: वाराणसी में जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिता में 12 संसदीय क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर