सिंधौरा। थाना क्षेत्र के नैपुरा राजपुर गांव निवासी चंदन कुमार पटेल पुत्र दुध नाथ पटेल की नाबालिग भांजी कोचिंग पढ़ने गई गायब हो गई ।
ज्ञात होगी श्वेता पटेल पुत्री राजकुमार उम्र (16वर्ष) जो अपने ननिहाल नैपुरा राजपुर मे रहकर पढ़ाई कर रही थी। 13/05/24 को दिन के तीन बजे कोचिंग करने के लिए निकली लेकिन काफी देर तक भी वापस नही आई तो परिजनों ने काफी खोजबीन की कोई अता पता नहीं चला।तो मामा चंदन कुमार पटेल ने सिन्धोंरा थाने पर भांजी के गायब होने की तहरीर दी सिंधोरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
थाना प्रभारी अखिलेश वर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

More Stories
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्ती: लक्ष्य पूरा न होने पर होगी कार्रवाई – जिलाधिकारी
काशी में स्वच्छता की कमान महिलाओं के हाथ, होम कंपोस्टिंग से बनीं बदलाव की मिसाल
ग्रामीण प्रतिभाओं का दम: वाराणसी में जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिता में 12 संसदीय क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर