वाराणसी बड़ागांव ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत सिसवा अनेई में गुरुवार को मतदाता जागरूकता अभियान व नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम हुआ।
नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम प्राथमिक विद्यालय के बच्चों द्वारा किया गया।वही खंड विकास अधिकारी प्रतिभा चौरसिया ने सभी मतदाताओं से बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए आग्रह किया आप ने कहा कि मताधिकार का प्रयोग प्रत्येक जिम्मेदार नागरिक को करना चाहिए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से खंड विकास अधिकारी बड़ागांव प्रतिभा चौरसिया, एपीओ दिलीप दुबे, सचिव सुजीत के साथ-साथ विद्यालय के समस्त अध्यापक एवं गांव के सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।

More Stories
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्ती: लक्ष्य पूरा न होने पर होगी कार्रवाई – जिलाधिकारी
काशी में स्वच्छता की कमान महिलाओं के हाथ, होम कंपोस्टिंग से बनीं बदलाव की मिसाल
ग्रामीण प्रतिभाओं का दम: वाराणसी में जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिता में 12 संसदीय क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर