पिंडरा। “लोकमत परिष्कार,जागरण एवं शत प्रतिशत मतदान” विषय पर विधान सभा पिंडरा के प्रबुद्ध जनों के साथ एक गोष्ठी का आयोजन बाबतपुर स्थित एक रेस्टोरेंट के सभागार में हुई जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह मुरली पाल मुख्य वक्ता रहें तथा बैठक की अध्यक्षता नाथ कुशवाहा रहे। प्रांत कार्यवाह ने बताया कि हम ऐसे दृढ़ प्रतिज्ञ व्यक्ति का चुनाव करें जो सम्पूर्ण समर्पण से राष्ट्र सेवा में लगा हो।जो अपने राष्ट्र को पूरे विश्व में प्रथम स्थान करा सके। हमें अपनी ताकत को पहचानना है कि हम सक्षम हैं
युवा शक्ति, मातृ शक्ति एवं दलित बस्ती में सम्पर्क करके बिखरे हुए मतों को परिष्कृत करते हुए मतदान का आग्रह करेंगे तो शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित होगा जिससे मतदान प्रतिशत बढ़ जायेगा।
कार्यक्रम में यह संकल्प लिया गया कि हम सभी प्रबुद्ध जन लोकतंत्र के राष्ट्रीय महापर्व पर अपनी सार्थक सहभागिता सुनिश्चित करते हुए राष्ट्र प्रथम का भाव रखकर एक मजबूत सरकार बनाने में अपनी भूमिका का निर्वहन करेंगे जिससे आने वाले समय में पूरा विश्व सनातन परम्परा का निर्वहन करेगा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राम प्यारे ,
रामाश्रय ,
हरिशंकर,
शचीन्द्र, गोपाल,कमलेश,
बृजभूषण, सुचेंद्र जायसवाल,सत्य प्रकाश, प्रशांत सिंह,रवि प्रमुख रूप उपस्थित रहे।

More Stories
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्ती: लक्ष्य पूरा न होने पर होगी कार्रवाई – जिलाधिकारी
काशी में स्वच्छता की कमान महिलाओं के हाथ, होम कंपोस्टिंग से बनीं बदलाव की मिसाल
ग्रामीण प्रतिभाओं का दम: वाराणसी में जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिता में 12 संसदीय क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर