गांगकला स्थित त्रिपदा पब्लिक स्कूल के कक्षा 10 का परिणाम शत प्रतिशत
पिंडरा। सीबीएसई बोर्ड के हाई स्कूल के परीक्षा फल में रितेश कुमार पटेल एवं युवराज गुप्ता ने 93.4% अंक प्राप्त कर जहां विद्यालय का मान सम्मान बढ़ाया वही प्रथम स्थान प्राप्त किए, द्वितीय स्थान पर संदीप कुमार 91.8% अंकों के साथ एवं तृतीय स्थान पर 90.4% अंकों के साथ नितिन राज रहे, वही कक्षा 12 का भी परिणाम उत्तम रहा जिसमे अंग्रेजी में अंशिका मौर्या ने 95%, फिजिकल एजुकेशन में अनन्या मौर्या 90%, गणित में अमन सिंह 92%, बायोलॉजी में मिताली ने 93% अंक हासिल किए।
विद्यालय के प्रबंध निदेशक कन्हैया लाल पटेल ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आप लोग नित निरंतर आगे बढ़ते रहें।

More Stories
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्ती: लक्ष्य पूरा न होने पर होगी कार्रवाई – जिलाधिकारी
काशी में स्वच्छता की कमान महिलाओं के हाथ, होम कंपोस्टिंग से बनीं बदलाव की मिसाल
ग्रामीण प्रतिभाओं का दम: वाराणसी में जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिता में 12 संसदीय क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर