पिंडरा।सीबीएसई परीक्षा परिणाम में जवाहर नवोदय विद्यालय गजोखर का परीक्षा परिणाम सत प्रतिशत रहा । कक्षा 12वीं के टॉपर साकिब सकील ने 95% अंक प्राप्त किया वहीं दूसरे स्थान पर ऋषिता सिंह व आराध्य चौरसिया ने 94.80 प्रतिशत अंको के साथ रही हैं। तृतीय स्थान विनय कुमार चौधरी ने 94.20 प्रतिशत अंको के साथ प्राप्त किया हैं। कक्षा दसवीं में प्रथम स्थान सृष्टि कुमारी ने 98% अंको के साथ प्राप्त किया जबकि दृतीय स्थान शनि पाल 96.80 व तृतीय स्थान शार्वी पाल 96.40 ने प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य नागेश कुमार मिश्रा ने सभी छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं दी। कई छात्रों ने अपने विषयों में शत प्रतिशत अंक प्राप्त किए ।

More Stories
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्ती: लक्ष्य पूरा न होने पर होगी कार्रवाई – जिलाधिकारी
काशी में स्वच्छता की कमान महिलाओं के हाथ, होम कंपोस्टिंग से बनीं बदलाव की मिसाल
ग्रामीण प्रतिभाओं का दम: वाराणसी में जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिता में 12 संसदीय क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर