पिंडरा।मजदूर बुनकर गरीब समिति के तत्वाधान में घमहापुर कुआर बाजार स्थित मानिका पोखरा पर आज पर्यावरण बचाओ को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि केराकत विधानसभा के विधायक तुफानी सरोज ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सबको मिलकर अंधाधुन हो रही पेड़ों की कटाई को रोकना होगा तथा नए-नए पेड़ लगाने होंगे पेड़ रहने से हमें ऑक्सीजन मिलती है पेड़ों की कटाई की वजह से बारिश नहीं हो पाती है इसलिए जीवन के लिए पेड़ बहुत महत्वपूर्ण है इसी कार्यक्रम के दौरान विधायक जी ने कहा कि लोकतंत्र का पर्व चल रहा है इसमें आप सभी लोग जागरुक हो और अपने गांव समाज को भी जागरूक करें और अपने-अपने मतों का प्रयोग अपने मत के हिसाब से करें इस मौके पर मन्नालाल राजभर, लालमन राजभर, विजय बहादुर सिंह, कैलाश पटेल, शमशेर अंसारी, जाहिद अंसारी समशू निशा, सुशीला देवी सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे। अन्य अंत में पर्यावरण को लेकर आम और नीम के पौधे भी लगाए गए। वही समिति के अध्यक्ष युसूफ अली ने लोगों का आभार व्यक्त किया।

More Stories
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्ती: लक्ष्य पूरा न होने पर होगी कार्रवाई – जिलाधिकारी
काशी में स्वच्छता की कमान महिलाओं के हाथ, होम कंपोस्टिंग से बनीं बदलाव की मिसाल
ग्रामीण प्रतिभाओं का दम: वाराणसी में जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिता में 12 संसदीय क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर