बड़ागांव। थानाक्षेत्र के सातो महुआ (अहरक गांव)के पास स्थित एक पब्लिक स्कूल के पास मार्बल पत्थर लदी ट्रक से मार्बल पत्थर उतारने के दौरान उसमें दबकर एक मजदूर की मौत मौके पर हो गई। वहीं ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार उपरोक्त घटना स्थल पर एक मकान के निर्माण कार्य में चंदौली जनपद के पचवनिया चकिया गांव निवासी रामबरत 48 वर्ष अन्य मजदूरो के साथ काम कर रहा था कि रविवार को दोपहर में मार्बल पत्थर से लदी एक ट्रक से पत्थर उतारने के दौरान डाट अचानक खिसक जाने के कारण मजदूर उसमें दब गया काम कर रहे अन्य मजदुरो के शोर गूल मचाने और पीआरवी की सूचना पर पहुंची पुलिस आसपास के लोगों ने किसी तरह पत्थर तोड़ कर हटाया तब-तक उसकी मौत हो गई थी। पुलिस लाश को पोष्टमार्टम के लिए भेजते हुए ग़ायब चालक की तलाश कर रही है।

More Stories
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्ती: लक्ष्य पूरा न होने पर होगी कार्रवाई – जिलाधिकारी
काशी में स्वच्छता की कमान महिलाओं के हाथ, होम कंपोस्टिंग से बनीं बदलाव की मिसाल
ग्रामीण प्रतिभाओं का दम: वाराणसी में जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिता में 12 संसदीय क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर