बड़ागांव।थानाक्षेत्र के पश्चिमपुर अहरक गांव में रविवार को शाम आम तोड़ने के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट तोड़फोड़ हुआ जिसमें दोनों पक्षों से तीन लोग घायल हो गये। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध स्थानीय थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया है पुलिस सभी घायलों का उपचार स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराते हुए मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार उपरोक्त गांव निवासी लालजी ने आरोप लगाया है की विपक्षी अनिकेत मेरे बागीचे में आम तोड़ रहे थे मेरे पुत्र जितेन्द्र द्वारा मना करने पर कैंची से मारकर घायल कर दिया जबकि विपक्षी अनिकेत कुमार का कहना है कि बगीचे में वाद-विवाद होने के उपरांत दुसरे पक्ष की भुटानी देवी, जितेंद्र कुमार, सुरेन्द्र और विरेन्द्र लाठी डंडा लेकर मेरे दुकान में चढ़कर तोड़ फोड़ करते हुए मुझे और मेरी मां अमरावती देवी को मारपीट कर घायल कर दिया।

More Stories
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्ती: लक्ष्य पूरा न होने पर होगी कार्रवाई – जिलाधिकारी
काशी में स्वच्छता की कमान महिलाओं के हाथ, होम कंपोस्टिंग से बनीं बदलाव की मिसाल
ग्रामीण प्रतिभाओं का दम: वाराणसी में जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिता में 12 संसदीय क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर