बड़ागांव।थानाक्षेत्र के चक्का गांव में ग्राम प्रधान मधुबन यादव को उन्हीं के गांव के ही एक युवक द्वारा मुकदमा न उठवाने पर जान से मारने की धमकी दिया गया है प्रधान के प्रार्थना पत्र पर स्थानीय पुलिस रविवार को देर शाम आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
ग्राम प्रधान ने दिये गये प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि मेरे ही गांव के सुग्रीव ऊर्फ सन्नी गौड के विरुद्ध धनेशरी गांव के लोगों द्वारा मुकदमा लिखाया गया है जिसका मुझसे कोई मतलब नहीं है उसके बाद भी उक्त युवक मुझे मुकदमा न हटवाने पर मेरे तथा मेरे तथा मेरे परिवार को उठवा लेने और बर्बाद करने की धमकी दिया है।

More Stories
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्ती: लक्ष्य पूरा न होने पर होगी कार्रवाई – जिलाधिकारी
काशी में स्वच्छता की कमान महिलाओं के हाथ, होम कंपोस्टिंग से बनीं बदलाव की मिसाल
ग्रामीण प्रतिभाओं का दम: वाराणसी में जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिता में 12 संसदीय क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर