पिंडरा।पिंडरा विद्युत उपकेंद्र में नए कंट्रोल पैनल व ब्रेकर स्थापित करने के चलते शनिवार को सुबह से लेकर शाम तक आपूर्ति बाधित रहेगी।
इस बाबत जानकारी देते हुए एसडीओ पिंडरा शुभम जैन ने बताया कि पिंडरा विद्युत उपकेंद्र में स्थापित 33 केवी तहसील पिंडरा से सम्बद्ध फीडर बन्द रहेगा। जिसके चलते फीडर धौकलगंज, मानी ,बेलवा व पिंडरा से सम्बंधित क्षेत्र में सुबह 8 बजे से सायँ 4 बजे तक विद्युतापूर्ति ठप रही रहेगी। वही पिंडरा विद्युत उपकेंद्र से सम्बद्ध फीडर से आपूर्ति चालू रहेगी।

More Stories
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा
थाना सिंधोरा में दुष्कर्म का मामला: दो आरोपित हिरासत में
विकास की नब्ज टटोलने काशी पहुंचे