पिंडरा ।भगवान महावीर जयंती के अवसर पर सामाजिक संस्थाओं द्वारा फूलपुर में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग दो दर्जन से अधिक लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। रक्तदाताओं का रक्त संग्रह पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय अस्पताल के ब्लड बैंक ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ आईआईटी के सेवानिवृत वरिष्ठ तकनीकी अधीक्षक घनश्याम लाल यादव ने फीता काट कर किया। और कहाकि रक्तदान से कई लोगों की जिंदगी बचती है, रक्तदान का कितना महत्व है। इसका अहसास हमे तब होता है, जब हमारा कोई निकटतम व्यक्ति जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा होता है। कार्यक्रम में डॉक्टर रमेश चंद्र राम, डॉ वीरेंद्र विश्वकर्मा,प्रियंका, महेंद्र, रिंकू, सुनील पाल, अभिषेक अग्रहरि, राजकुमार गुप्ता, रमेश विश्वकर्मा, शिव प्रसाद, अखिलेश सिंह, डब्लू सेठ समेत अनेक लोग रहे।

More Stories
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्ती: लक्ष्य पूरा न होने पर होगी कार्रवाई – जिलाधिकारी
काशी में स्वच्छता की कमान महिलाओं के हाथ, होम कंपोस्टिंग से बनीं बदलाव की मिसाल
ग्रामीण प्रतिभाओं का दम: वाराणसी में जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिता में 12 संसदीय क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर