पिंडरा।पिंडरा विधान सभा क्षेत्र में रविवार को विभिन्न विभागों में तैनात महिलाओं द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बृहद रैली निकाली गई। महिलाओं ने इस दौरान लोकतंत्र की ताकत का एहसान कराया।
पिंडरा कैथौली स्थित चंद्रा लान से उप जिलाधिकारी पिंडरा प्रतिभा मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर स्कूटी मतदाता जागरूकता रैली को रवाना किया। जो रमईपुर, पिंडरा, मीराशाह, फूलपुर थाना होते हुए फूलपुर स्थित एक पब्लिक स्कूल पर संगोष्ठी के रूप में जाकर तब्दील हो गई। इस दौरान एसडीएम पिंडरा ने सभी कर्मचारियों , ग्रामीणों से लोकसभा चुनाव में अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर शत प्रतिशत मतदान की अपील की। इस दौरान बीडीओ पिंडरा छोटेलाल तिवारी, नायब तहसीलदार राधेश्याम, बीईओ पिंडरा विनोद मिश्रा, बीईओ बड़ागांव विजय प्रकाश यादव, सीडीपीओ आर एन सिंह, एडीओ पंचायत अशोक चौबे व ग्राम विकास अधिकारी, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग व बाल विकास विभाग की महिला कर्मचारी उपस्थित रही। जिसमे महिला अध्यापिकाओं की संख्या अधिक रही।

More Stories
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्ती: लक्ष्य पूरा न होने पर होगी कार्रवाई – जिलाधिकारी
काशी में स्वच्छता की कमान महिलाओं के हाथ, होम कंपोस्टिंग से बनीं बदलाव की मिसाल
ग्रामीण प्रतिभाओं का दम: वाराणसी में जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिता में 12 संसदीय क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर