ओपी राजभर के पैतृक गांव में दिनभर श्रद्धांजलि देने वालों का लगा रहा तांता

पिंडरा।प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर की मां स्व. जितना देवी के निधन के छठें दिन बुद्धवार को भी उनके पैतृक गांव फत्तेपुर खौदा में बड़ी संख्या में राजनेता व प्रशासनिक अधिकारी पहुंचें। सभी ने स्व. जितना देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी सवेदनाएं व्यक्त की।
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण राजभर ने बताया है निधन के बाद उनके पैतृक गांव में शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचने वालों में प्रदेश के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह के पुत्र बलिया लोकसभा से सांसद प्रत्याशी नीरज शेख़र ,दयाशंकर मिश्र दयालु आयुष राज्य मंत्री उ०प्र०,नीलम सोनकर पूर्व सांसद वर्तमान लोकसभा लालगंज प्रत्याशी ,विधायक केराकत तूफ़ानी सरोज, ऋचा सिंह बीडीओ रामपुर ब्लॉक जौनपुर,राहुल सिंह ब्लॉक प्रमुख रामपुर जौनपुर,बाबूराम पाल राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्र उदय पार्टी, विधायक दीदारगंज कमलाकांत राजभर,सुषमा पटेल पूर्व विधायक मुँगराबादशाहपुर जौनपुर,धर्मेंद्र सिंह ब्लॉक प्रमुख मरदह ग़ाज़ीपुर,छत्रबलि सिंह पूर्व ज़िलापंचायत अध्यक्ष चंदौली, आदेश चौधरी ब्लॉक प्रमुख औगाता बुलंदशहर,प्रसांत कुमार मल्ल उर्फ़ गणेश मल्ल नगर पंचायत अध्यक्ष मधुबन,विमलेश मिश्रा ,राजू राय प्रमुख दोहरीघाट मऊ,विधायक बेदी राम,राजू दुबेदी बुंदेलखंड प्रभारी,अखंड सिंह सांसद प्रतिनिधि चंदौली ,एमएलसी चंचल सिंह ,हरेंद्र सिंह पूर्व विधायक जफ़राबाद,सोनू किन्नर चेयरमैन मुगल सराय ,रुद्र राजन राजभर प्रदेश प्रभारी युवामंच सुभासपा ,उमेश राजभर सुभासपा नेता,अनिल राजभर मुंबई,रामजी मोदनवाल,आर.पी.कुशवाहा चेयरमैंन ,सैयद सरफ़राज पहलवान,गुड्डू सिंह,आदि शोक व्यक्त करने पहुंचे।
ओपी राजभर के यहां शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में पत्रकार गजेंद्र सिंह गज्जी, विवेक सिंह रिंकू, व बंगा पत्रकार प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

About The Author

Share the News