सिंधोंरा। थाना क्षेत्र के चकरमा गाँव मे दिनांक16/04/24 को रात 10 बजे घर से निकला युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिवार वालों ने उसे काफी तलाश किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है।
तकरीबन 30 वर्षीय नीलेश वर्मा पुत्र स्व.सूबेदार निवासी चकरमा गाँव के निवासी है। परिजनों के मुताबिक उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है और लगभग 1 साल पूर्व से पंडित दीनदयाल अस्पताल से इलाज चल रहा है परिजनों ने बताया कि गांव के ही रहने वाले धर्मेंद्र यादव 16 अप्रैल को सुबह घर पर आया कुछ उससे बहस करके चला गया पता करने पर पता चला कि धर्मेंद्र यादव ने पैसे के लिए उसको बहुत कुछ बोला है और धमकी भी दिया तभी से निलेश घर से गायब हो गया और उसको सुबह लगभग 10 से 11 के बीच चोलापुर हाईवे पर देखा गया तब से उसका कोई हाल पता नहीं चल रहा है,न तो वह लौटा और न ही उसका कुछ सुराग लग रहा है। उसके दोनों मोबाइल घर पर रखे हुए हैं। सभी जगह खोजबीन कर ली परंतु शाम तक नलेश की कोई जानकारी नहीं मिल सकी, काफी खोजबीन करने के बाद परिजनों ने थाना सिंधोरा में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है। उसके गायब होने पर परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा