ढाई बीघा फसल जली
पिंडरा।फूलपुर थाना क्षेत्र के रोह में संदिग्ध परिस्थितियों में गेहूं के खेत मे लगी आग से दो किसानों की ढाई बीघा फसल जलकर राख हो गई।
बताते है फूलपुर के रोह गांव निवासी अनिल कुमार शर्मा व हिरावन के खेत मे संदिग्ध परिस्थितियों में बुधवार की दोपहर 12 बजे आग से ढाई बीघा खड़ी गेंहू फसल जलकर राख हो गई है।
पुलिस को दिए तहरीर में किसान अनिल शर्मा ने आरोप लगाया कि अज्ञात युवक द्वारा मेरे खेत मे आग लगा कर भाग गया।जिससे फसल जलकर राख हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच में जुट गई।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा