क्षेत्र में तनाव, कई थानों की फोर्स तैनात; युवकों के गुट ने फेंका था पत्थर~~~~~~
आगरा में होली खेलते समय युवकों के 2 गुट में विवाद हो गया। जिसमें पत्थर मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई। घटना के बाद एत्माद्दौला क्षेत्र में तनाव का माहौल है। मौके पर कई थाने की फोर्स को तैनात किया गया है।
घटना दोपहर करीब 12 बजे की ट्रांस यमुना कॉलोनी के चार सैय्यद सब्जी मंडी की है। सब्जी मंडी चौराहे पर रवि अपने भाई और दोस्तों के साथ बैठा था। सभी लोग होली खेल रहे थे। इस बीच क्षेत्र के कुछ युवकों से उसका विवाद हो गया। इस पर युवकों ने पथराव कर दिया।
युवक की मौत के बाद क्षेत्र में तनाव
पथराव से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। रवि के सिर में पत्थर लग गए। इसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक की हत्या की सूचना मिलने के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। इसके बाद कई थानों की फोर्स भी मौके पर पहुंची। डीसीपी सूरज राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद का है।

More Stories
कांशीराम जयंती पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 486 लोगों ने कराया पंजीकरण
UPRSL: वाराणसी जोन ग्रामीण खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कई जिलों ने जीते खिताब
नाले से गैस निकालने के प्रदर्शन पर पुलिस की सख्ती, सिलेंडर जब्त