ज्यादा केस होने की वजह से टेकअप नहीं हो सकी धनंजय सिंह की अर्जी
धनंजय की अर्जी पर अब होली की छुट्टियों के बाद ही होगी सुनवाई
जौनपुर की स्पेशल कोर्ट से मिली 7 साल की सजा पर अगर रोक नहीं लगी तो धनंजय सिंह नहीं लड़ सकेंगे लोकसभा का चुनाव
जौनपुर की स्पेशल एमपी एमएलए कोर्ट से मिली 7 साल की सजा के खिलाफ धनंजय ने दाखिल की है क्रिमिनल अपील
अपील में सजा को रद्द किए जाने और फैसला आने तक जमानत पर रिहा किए जाने की गुहार लगाई गई है
अदालत का अंतिम फैसला आने तक सजा पर रोक लगाए जाने की भी गुहार लगाई गई है
जस्टिस संजय कुमार सिंह की सिंगल बेंच में आज होनी थी मामले की सुनवाई
अदालत ने अगर फैसला आने तक सजा पर रोक लगा दी तो धनंजय सिंह लड़ सकेंगे लोकसभा का चुनाव
7 साल की सजा होने की वजह से धनंजय सिंह अभी चुनाव नहीं लड़ सकते हैं
पीपुल्स रिप्रेजेंटेशन एक्ट के तहत 2 साल से ज्यादा की सजा पाने वाला व्यक्ति नहीं लड़ सकता है चुनाव
जौनपुर की अदालत में 6 मार्च को धनंजय सिंह को सुनाई थी 7 साल की सजा
अपहरण के मामले में धनंजय को दोषी दरार देकर सजा का ऐलान किया गया था

More Stories
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्ती: लक्ष्य पूरा न होने पर होगी कार्रवाई – जिलाधिकारी
काशी में स्वच्छता की कमान महिलाओं के हाथ, होम कंपोस्टिंग से बनीं बदलाव की मिसाल
ग्रामीण प्रतिभाओं का दम: वाराणसी में जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिता में 12 संसदीय क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर